रुद्राभिषेक पूजन सामग्री लिस्ट

रुद्राभिषेक, भगवान शिव का एक अभिषेक है, जिसमें मंत्रोच्चार के साथ शिवलिंग को विभिन्न पवित्र द्रव्यों जैसे दूध, दही, शहद, घी और गंगाजल आदि से स्नान कराया जाता है. यह मुख्य रूप से मन की शांति, ग्रह दोषों की शांति, मनोकामना पूर्ति और रोग मुक्ति के लिए किया जाता है. रुद्राभिषेक को घर या शिवालय में किया जा सकता है और विशेष रूप से सावन, महाशिवरात्रि और प्रदोष काल में करना फलदायी माना जाता है.